रिटायरमेंट के बाद भी व्यक्ति का अनुभव, हुनर और क्षमता समाज की बड़ी पूंजी है। वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त लोगों को उनकी योग्यता एवं सुविधा के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल एक उपयोगी पहल है। इस पोर्टल के माध्यम से वे अपनी पसंद का काम तलाश सकते हैं और देशभर में स्थापित 407 मॉडल करियर सेंटरों से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। भाजपा सरकार का प्रयास है कि हर उम्र में लोगों का अनुभव देश के विकास में योगदान देता रहे और वे आत्मनिर्भर एवं सक्रिय बने रहें।
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 16, 2026